Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए

नई दिल्ली ||  राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी टिप्पणियों से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए। श्री गांधी ने वर्ष 2018 में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी टिप्पणियों से संबंधित मानहानि मामले में बयान दर्ज कराया। रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी को 9 मार्च को अगली सुनवाई में अपने बचाव में सबूत पेश करने को कहा गया है। इस बीच, अदालत में कांग्रेस नेता ने अपनी बेगुनाही का दावा किया।

यह मानहानि मामला 2018 का है। भाजपा के एक स्‍थानीय नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि 2018 के कर्नाटक चुनावों के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पिछले कुछ वर्षों से इस मामले की सुनवाई चल रही है।

Related posts

रूड़की स्थित सीबीआरआई में भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2025 का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम

jansamvadexpress

उज्जैन में मोरारी बापू ने मणिपुर की घटना पर दुःख जताया, महाकाल मंदिर में वीआईपी कल्चर ख़त्म करने की बात कही

jansamvadexpress

इंदौर एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा मेल , एयर पोर्ट अथोरिटी ने की पुलिस से शिकायत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token