Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

हिमाचल में बारिश की चपेट में आए  5 पुल , बादल फटने से  बहे: राज्य में अब तक 75 की मौत;  मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम

हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है । इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बाढ़ के हालात हैं। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। इधर, नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया।

बिहार के 18 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। शनिवार को अररिया, मुंगेर में बारिश हुई। सासाराम में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला झुलस गई

 

Related posts

रोहिंग्या और बंगलादेशी के मुद्दे पर दिल्ली में AAP और BJP में जुबानी जंग

jansamvadexpress

किसान संघ के अध्यक्ष हरिश पटेल के यहां से 10 लाख के जेवरात चुरा ले गए चोर

jansamvadexpress

महाकाल की चोखट पर बच्चो ने किया शिव तांडव नृत्य

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token