Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

न्यू हैम्पशायर के चुनाव में ट्रम्प ने हेली को हराया तो डेमोक्रेटिक पार्टी से बाइडेन जीते

अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए इलेक्शन चल रहे हैं। इस दौरान बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) न्यू हैम्पशायर राज्य के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, वोट की गिनती पूरी होने से पहले ही उन्हें 55.4% वोट मिल चुके हैं, जबकि भारतीय मूल की निक्की हेली को 42% वोट हासिल हुए। दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी से न्यू हैम्पशायर में जो बाइडेन जीत चुके हैं। उन्हें 66.8% वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे डीन फिलिप्स को सिर्फ 20% ही वोट मिले हैं।

अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके पहले दोनों पार्टियां; यानी रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, इस इलेक्शन के लिए अपने-अपने उम्मीदवार फाइनल करने में जुटी हैं।

Related posts

उज्जैन जिले की सात विधानसभा सीटो पर प्रत्याशियों के नामांकन फार्म हुए जमा , कई जगह निर्दलीय बिगाड़ सकते है खेल

jansamvadexpress

इजराइल कर रहा हमास के एयर फ़ोर्स चीफ को मार गिराने का दावा

jansamvadexpress

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यलय बनकर तेयार : जल्द मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token