Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन- प्रत्येक दिन के कार्य की कार्ययोजना बना कर कार्यप्रगति सुनिश्चित करे : कलेक्टर

उज्जैन || कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे 29 कीमी से अधिक लंबाई के नवीन घाट निर्माण के कार्य का जीवनखेड़ी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्रगतिरत कार्य में अर्थवर्क,जीएसबी लेयर के कार्य को खुदवाकर गुणवत्ता का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गईं कि आज दिनांक को की वॉल और टो वॉल का कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रत्येक दिन के कार्य की कार्ययोजना बना कर कार्य कर कार्यप्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के सिंहस्थ अनुभाग के सभी 13 इंजीनियर को प्रत्येक दिन घाट निर्माण के कार्य की अलग अलग निर्माण कार्य साइट्स का प्रत्येक दिवस निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी,निर्माण एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिगडती ट्राफिक व्यवस्था को देखते हुए 01 मई से ई रिक्शा चालको को जारी होंगे मार्ग

Jansamvad Express Digital

वैश्य महासम्मेलन द्वारा स्वागत

Jansamvad Express Digital

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल कॉम्बैट लॉन्च

Leave a Comment