- गौर जयंती के कार्यक्रम में बवाल!
- सागर यूनिवर्सिटी के हिल कैंपस में छात्रों के दो गुट भिड़े
- जमकर चले लात-घूंसे
सागर। डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती के अवसर पर सागर विश्वविद्यालय के हिल कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे के साथ जमकर हाथापाई की। घटना से कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गौर जयंती के कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि छात्र एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ता नजर आया।
मारपीट का वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रों के दो गुट आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हुई इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी तक विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
वीडियो देखेने के लिए लिंक पर क्लिक करे www.jansamvadexpress
पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो से होगी पहचान
घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के छात्रों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामने आए वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
गौर जयंती जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्र अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

