Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

इजराइल हमास युद्द अब भी जारी कई जाने गई

हमास के साथ जंग के बीच इजराइल ने नॉर्थ गाजा में हमले तेज कर दिए हैं। 7 अक्टूबर से लेकर अब तक सेना ने हमास के करीब 60 नेताओं और कमांडरों को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजराइली सेना ने गाजा में हमास के चीफ याह्या सिनवार को उसके बंकर में अलग-थलग कर दिया है। वो बंकर के बाहर की दुनिया से पूरी तरह से कट चुका है।

इजराइल-हमास जंग के 34वें दिन इजराइली सेना ने बताया कि जमीनी ऑपरेशन की शुरुआत से वो अब तक 130 सुरंगों को तबाह कर चुकी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, सीरिया में ईरान समर्थित ग्रुप से जुड़े 12 लोग गुरुवार को पूर्वी शहर डेर एजोर पर अमेरिकी हमले में मारे गए।

दूसरी तरफ, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि जंग के बाद गाजा को वेस्ट बैंक के साथ मिला देने चाहिए, जिससे यहां फिलिस्तीनियों की सरकार बन पाए। गाजा में भी वेस्ट बैंक की तरह फिलिस्तीनियों को साथ लाकर अथॉरिटी तय की जानी चाहिए।

Related posts

PM आवास के बाहर भारी बवाल: राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने घसीटकर बस में डाला, अखिलेश यादव भी हिरासत में!

Olympic 2024: पेरिस की ये तस्वीर बन गई यादगार : खूब वायरल हुई ये पिक्चर

संदीप तेल हत्याकांड में आरोपी रोहित सेठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Leave a Comment