Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Arriving TLS after a test flight.
Breaking Newsपुणेमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

IndiGo Flight News: इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़, विमान में बजा अलार्म

HEADLINE

  • इंडिगो की उड़ान में इमरजेंसी गेट के लीवर कवर से छेड़छाड़ बज उठा अलार्म
  • दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट में 33 वर्षीय यात्री की हरकत से मचा हड़कंप,
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला
  • यात्री ने कहा- जिज्ञासावश छुआ था कवर

पुणे/नई दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से पुणे जा रही एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने विमान के इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास द्वार) के लीवर कवर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर दी। यात्री की इस हरकत के बाद विमान में लगा अलार्म बज उठा और यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई। घटना के बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार 2 नवंबर की रात इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6884 में हुई। यह विमान दिल्ली से पुणे जा रहा था। विमान ने रात करीब 12:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने दरवाजे के लीवर से जुड़े कवर को छूकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद अलार्म बजने लगा।

जिज्ञासा में छुआ था लीवर कवर

पुलिस ने यात्री की पहचान 33 वर्षीय गौरव सत्येंद्र रौतेला निवासी सासवड, पुणे जिले के रूप में की है। पूछताछ के दौरान यात्री ने पुलिस को बताया कि उसने यह जानने की जिज्ञासा में कवर को छुआ था कि आखिर यह क्या है। उसे जानकारी नहीं थी कि इसका संबंध विमान के इमरजेंसी एग्जिट सिस्टम से है।

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद पवार के अनुसार, इमरजेंसी एग्जिट के मैकेनिज्म से किसी भी तरह की छेड़छाड़ विमान में सवार अन्य यात्रियों की जान और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

क्रू मेंबर की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना के बाद विमान के क्रू मेंबर ओंकार विनोद कुलकर्णी ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और विमान अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। यात्री को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस भी जारी किया गया है।

बताया गया कि विमान रात करीब 2 बजे सुरक्षित पुणे पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related posts

शिलापूजन संकल्प यात्रा काभव्य स्वागत, भोरासा राठौर समाज द्वारा किया गया

प्रयागराज कुम्भ में देखा भीड़ मेनेजमेंट शिवरात्रि पर करेंगे डेमो : होटलों के पॅकेज के लिए सिंहस्थ के पहले बनेगा अम्ब्रेला एप

Jansamvad Express Digital

उज्जैन से एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page