Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशमनोरंजनराज्य

Barod News: विराट हास्य कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजे ठहाके, जुटे हजारों श्रोता

बड़ौद (आगर-मालवा)। नगर के बस स्टैंड परिसर में श्री गणेश मित्र मंडल बड़ौद द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव के तहत बुधवार रात अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रूप सिंह वैस, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन लववंशी और अंजुमन कमेटी सदर रशीद भाई ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

प्रख्यात कवि अशोक नागर के दमदार संचालन में लाफ्टर कलाकार सुनील समैया, गोपाल धुरंधर, साबिया असर, राजेश लोटपोट, रोहित झन्नाट, नारायण नीडर, मोहन गोस्वामी सहित देशभर के कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।

कवियों ने सामाजिक और समसामयिक विषयों पर चुटकी ली तो बेटियों पर प्रस्तुत भावपूर्ण कविताओं ने पूरे पंडाल को भावुक कर दिया। देर रात तक चले इस सम्मेलन में नगर सहित ग्रामीण अंचल से हजारों श्रोता जमे रहे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रितेश नोलखा का साफा बांधकर सम्मान किया गया। आयोजक मंडल के सभी सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।

Related posts

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को और मज़बूत करेगा: विदेश सचिव विक्रम मिसरी

गबन कांड में जेल अधीक्षक उषा राज और फरार आरोपी रिपुदमन बनारस से गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Care CHL अस्पताल में लगी आग

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment