Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsपंजाबपटियालाराज्यराष्ट्रीय

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

HEADLINE
  • पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग
  • यात्रियों में मची अफरा-तफरी
  • 1500 से अधिक यात्रियों ने बचाई जान

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार, 6 नवंबर को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन के चार जनरल कोच आग की चपेट में आ गए। डिब्बों से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई।

एक कोच से शुरू हुई आग, चार डिब्बों तक पहुंची लपटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर फतेहगढ़ साहिब जिले के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। दोपहर करीब 1 बजे राजपुरा के नजदीक इंजन से पांचवें नंबर के जनरल कोच में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग आसपास के डिब्बों तक फैल गई। देखते ही देखते तीन कोच आग की चपेट में आ गए, जबकि चौथे कोच को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।

1500 से अधिक यात्रियों ने सुरक्षित बचाई जान

आग और धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रेन को तत्काल रोककर प्रभावित डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिससे आग को दूसरे कोचों तक फैलने से रोका जा सके।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 1500 से अधिक यात्रियों ने सुरक्षित अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री की मौत या घायल होने की सूचना नहीं मिली।

रेलवे ने शुरू की जांच, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आग किस वजह से लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था भी की है।

Related posts

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने एक क्रिकेट-थीम वाला पेय, कैंपा क्रिकेट लॉन्च किया

Jansamvad Express Digital

संसद की स्टैंडिंग कमेटियों की घोषणा होगी जल्द : कांग्रेस ने छ कमेटियो की अध्यक्षता मांगी

Jansamvad Express Digital

I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक आज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page