Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बाबा महाकाल की राजसी शाही सवारी आज, ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा: मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया होंगेशामिल ।

उज्जैन || उज्जैन में आज बाबा महाकाल की शाही (राजसी) सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल की शाही (राजसी) सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। जिसमें आज देशभर से 10 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सवारी शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 10 बजे मंदिर परिसर में वापस आएगी। इस बार सवारी में 10 ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। सवारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सेल्फी लेने पर रोक रहेगी।

आज सवारी में छह मुखारविंद शामिल होंगे। सात किलोमीटर लंबे मार्ग में 10 ड्रोन से रजत पालकी पर पुष्पवर्षा की जाएगी। 70 भजन मंडलियों के साथ साधु-संत, पुलिस बैंड, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और पुरोहित भी सवारी के साथ रहेंगे।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में भगवान महाकाल की छठी सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद और रथ पर सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे।सवारी निकालने से पहले मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाएगा और मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

 

Related posts

सावन का पहला सोमवार आज: बाबा महाकाल मंदिर में हुई सावन की पहली भस्म आरती

Jansamvad Express Digital

देश में सबसे पहले महाकाल में मनेगी होली : आज शाम होगा होली का दहन भगवन को अर्पित होगा गुलाल

Jansamvad Express Digital

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान से पूर्व विधायक के नेतृत्व में भौरासा नगर के विकास के लिए मिले संजय महाराज

Leave a Comment