Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बड़नगर में गणपति का अनोखा शृंगार, 21 लाख 21 हजार रुपए के नोटों से सजाए बप्पा

उज्जैन जिले के बड़नगर में गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश का अनोखा शृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेवाड़ा माली सेरी में श्री सर्व गजानंद मित्र मंडली की ओर से गणपति की प्रतिमा को 21 लाख 21 हजार रुपए के नोटों से सजाया गया है। नोटों से सजे गणपति के दर्शन के लिए बड़नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

3 दिन में 8 लोगों ने तैयार किया नोटों का शृंगार

मंडली के सदस्यों के अनुसार, गणपति के शृंगार में 10, 20, 50, 100 और 500 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। इन नोटों को कलात्मक तरीके से जोड़कर लड़ियां और मालाएं तैयार की गईं।

मंडली के मुताबिक, 8 लोगों की टीम ने लगातार 3 दिन मेहनत कर गणपति प्रतिमा और पंडाल का यह विशेष शृंगार तैयार किया। नोटों से तैयार सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

सुरक्षा के लिए 6 CCTV कैमरे

नोटों से सजे गणपति पंडाल की सुरक्षा के लिए 6 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मंडली के सदस्य भी पंडाल की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं, ताकि शृंगार और वहां मौजूद राशि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आसपास के क्षेत्रों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

गणेश उत्सव के दौरान बड़नगर का यह गणपति पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु भी नोटों से सजे गणपति के दर्शन कर रहे हैं और इस अनोखे शृंगार को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

 

 

Related posts

मुख्यमंत्री के गृह नगर में मंत्री बनने के सपने देख रहे हैं ये ‘माननीय’

Jansamvad Express Digital

4 मार्च तक CBI रिमांड पर रहेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Jansamvad Express Digital

उज्जैन कोठी महल पर बनेगा देश का पहला वीर भारत संग्रालय

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page