- दो दिवसीय दौरे पर उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,
- भाजपा कार्यालय में करेंगे पूजन
- कल गौशाला में गोवर्धन पूजा
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर रविवार को उज्जैन पहुंचे। उनके दौरे को लेकर शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे। इसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे गोवर्धन पूजा कर गौसेवा से जुड़े कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री का सोमवार को ग्राम करोहन पहुंचने का भी कार्यक्रम है। यहां वे जनसंपर्क करेंगे और ग्रामीणों से संवाद कर सकते हैं। उनके दौरे को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के दो दिवसीय उज्जैन प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

