Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट में आज समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली || नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होने जा रही है। यह याचिका शाहरुख खान और गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ दायर की गई है।

वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित एक वेब सीरीज़ में उन्हें और नशीले पदार्थों की जांच एजेंसियों को गलत और नकारात्मक रूप में दर्शाया गया है। उनका कहना है कि यह सीरीज़ उनकी छवि को धूमिल करने और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास है।

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े ने अपने कार्यकाल के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों के खिलाफ ड्रग्स से जुड़े मामलों में जांच की थी। याचिका में वानखेड़े ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि इस वेब सीरीज़ के प्रसारण पर रोक लगाई जाए और संबंधित पक्षों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया जाए।

 

 

Related posts

उज्जैन प्रशासन के प्रयास से सुरक्षित निकला माला का परिवार , हेलिकॉप्टर की मदद से परिवार को बचाया

Jansamvad Express Digital

चंडीगढ़ भाजपा मेयर ने पद से इस्तीफा दिया , तो AAP के 3 पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की

Jansamvad Express Digital

इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6E 2195 फ्लाइट पहले तो 12 घंटे की देरी से उड़ी, यात्री परेशान और नाराज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page