Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में भीख देना भी अपराध, भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, 1 हजार का इनाम

HEADLINE
  • इंदौर में अब भीख देना भी पड़ेगा भारी! भिक्षावृत्ति पर पूर्ण प्रतिबंध
  • भिखारियों से सामान खरीदने पर भी होगी कार्रवाई
  • सूचना देने वाले को मिलेगा 1 हजार रुपये का इनाम
  • कलेक्टर शिवम वर्मा ने 23 जनवरी 2027 तक लागू किया प्रतिबंधात्मक आदेश

जनसंवाद एक्सप्रेस | इंदौर

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में अब सड़क, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगना ही नहीं, बल्कि भिक्षा देना भी कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त आदेश जारी किया है। इसके तहत भिक्षुकों को पैसे, खाना या कोई अन्य वस्तु देना प्रतिबंधित रहेगा। इतना ही नहीं, भिक्षा मांगने वालों से फूल, खिलौने या अन्य सामान खरीदने पर भी कार्रवाई की जा सकेगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। यह आदेश इंदौर जिले की राजस्व सीमा में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

भीख देने और सामान खरीदने वालों पर भी कार्रवाई

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को भिक्षुकों को भिक्षा के रूप में नकद राशि, भोजन या अन्य वस्तुएं देने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा भिक्षावृत्ति करने वाले व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का सामान खरीदना भी प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भिक्षावृत्ति रोकने के लिए गठित किए गए दल

जिला प्रशासन के अनुसार, इंदौर में भिक्षावृत्ति की रोकथाम और इस सामाजिक समस्या के समाधान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के दल गठित किए गए हैं, जो लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि नए प्रतिबंधात्मक आदेश से अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

भिक्षावृत्ति की सूचना दें, मिलेगा 1 हजार रुपये का इनाम

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति भिक्षावृत्ति करता हुआ दिखाई देता है, तो इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा को मोबाइल नंबर 9691494951 पर दी जा सकती है।

सूचना का सत्यापन होने और उसके सही पाए जाने पर सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

23 जनवरी 2027 तक प्रभावशील रहेगा आदेश

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और 23 जनवरी 2027 तक प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इंदौर प्रशासन के इस फैसले के बाद अब शहर में भिक्षावृत्ति के साथ-साथ भिक्षा देने और भिक्षुकों से सामान खरीदने पर भी सख्ती देखने को मिलेगी।

 

Related posts

COP30 सम्मेलन: देशों से जलवायु कार्रवाई में एकजुट होने का आह्वान

Jansamvad Express Digital

आगर मालवा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी को लोकायुक्त ने दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल गाँधी , कालापीपल में हुई आमसभा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page