Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsपटनाबिहारराज्यराष्ट्रीय

बिहार में 19.39 किलो हाथी दांत जब्त, डीआरआई ने चार तस्करों को पकड़ा

HEADLINE
  • बिहार में हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़
  • 19 किलो दांत जब्त
  • चार आरोपी गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा के पास डीआरआई और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • दोपहिया वाहनों से जा रहे थे तस्कर

बिहार। भारत-नेपाल सीमा के पास वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पश्चिम चंपारण जिले में हाथी दांत की बड़ी खेप जब्त की है। संयुक्त अभियान के दौरान अधिकारियों ने करीब 19 किलोग्राम हाथी दांत बरामद किए और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, डीआरआई अधिकारियों ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया। इस दौरान दो दोपहिया वाहनों पर सवार चार लोगों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध के पास मौजूद बैग में हाथी के दांत होने का पता चला।

डीआरआई के अनुसार, आरोपियों ने अधिकारियों को देखकर भागने की कोशिश की और कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन टीम ने चारों को पकड़ लिया। जांच में बरामद हाथी दांत का कुल वजन 19.39 किलोग्राम पाया गया। इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है।

हाथी दांत का कारोबार कानूनन प्रतिबंधित

गौरतलब है कि भारतीय हाथियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाथी दांत का व्यापार प्रतिबंधित है। अवैध तस्करी से हाथियों के संरक्षण और जैव विविधता को गंभीर खतरा पैदा होता है। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

 

Related posts

मीटिंग में आरोपी की पत्नी को बुलाया हुआ हमला: चरस-गांजा बेचने वालों ने कॉलोनी के लोगों पर पथराव किया

Jansamvad Express Digital

दिल्ली और दिल्ली से लगे राज्यों में बड़ी ठण्ड , कोल्ड वेव का रेड अलर्ट

Jansamvad Express Digital

भारतीय शेयर बाजार का ब्लेक मंडे आज : शो मैड मनी के होस्ट जिम क्रैमर की चेतावनी के बाद भारतीय बाजार 4% गिरा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page