Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

मीटिंग में आरोपी की पत्नी को बुलाया हुआ हमला: चरस-गांजा बेचने वालों ने कॉलोनी के लोगों पर पथराव किया

उज्जैन || उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में सोमवार रात मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ हो रही एक बैठक में पत्थरबाजी की घटना हो गई। पत्थरबाजी के बाद रहवासियों ने आक्रोश में आकर सिंधी कॉलोनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और देर रात तक सड़क पर धरने पर बैठे रहे।जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले पुलिस ने अनुज बंगाली नामक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया था। सोमवार रात को कॉलोनीवासियों ने उसकी पत्नी गोरी को बातचीत के लिए एक मीटिंग में बुलाया था, जिसमें इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर चर्चा होनी थी।बैठक के दौरान अचानक गोरी और उसके साथ आए लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी में महिलाओं को निशाना बनाया गया।रहवासी स्वाति सरदार ने बताया कि, हमारे इलाके में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नशा बेचने वाले लोग लड़कियों से पूछते हैं कि पुड़िया कहां मिलेगी। यह सब अब बर्दाश्त से बाहर है।उन्होंने बताया कि बैठक इसलिए बुलाई गई थी ताकि नशे का कारोबार बंद करवाया जा सके, लेकिन बातचीत के दौरान ही हमला कर दिया गया। लड़की को बुलाया था, बातचीत हो रही थी, तभी उसके साथियों ने पत्थर और डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील, सीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि,महिला अवैध गतिविधियों में लिप्त है। उसने पत्थर फेंके हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पुणे में हेलीकाप्टर क्रेश में दो पायलट एक इंजीनियर की मौत: पहले भी पुणे में हुआ था हादसा

Jansamvad Express Digital

केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी का एक्स अकाउंट हेक , शिकायत के बाद हुआ रिस्टोर

Jansamvad Express Digital

371 दिनों के बाद स्पेस से लौटे अमेरिकी एस्ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page