Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsराष्ट्रीय

पुणे में हेलीकाप्टर क्रेश में दो पायलट एक इंजीनियर की मौत: पहले भी पुणे में हुआ था हादसा

पुणे |  महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन ​​​​​​में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। तीनों की मौत हो गई। घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:45 बजे हुई।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलिपैड से मुंबई के जुहू के लिए उड़ान भरी थी। करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके में हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था। क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

02 अक्टूम्बर 2024 बुधवार को पुणे में हुआ हादसा

पुणे चीफ फायर ऑफिसर देवेन्द्र प्रभाकर पोटफोडे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हेलिकॉप्टर के सभी हिस्से बिखर गए थे। आग सुलग रही थी।

हेलिकॉप्टर हेरिटेज एविएशन नाम की प्राइवेट कंपनी का था। दोनों पायलट और इंजीनियर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। डीसीपी विशाल ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। DGCA मामले की जांच करेगा।

अगस्त माह में भी हुआ था पुणे में हेलीकाप्टर क्रेश

अगस्त 2024 को पुणे में हुआ हादसा

महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. जिसमें चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था |हेलिकॉप्टर का नाम AW 139 था  और यह ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी का था . हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था.

Related posts

नरेंद्र मोदी की चादर अजमेर दरगाह पर हुई पेश : पीएम मोदी ने तीसरी बार भेजी अजमेर दरगाह पर चादर, किरेन रिजिजू ने पेश की चादर

Jansamvad Express Digital

बड़ी कार्यवाही: आगर-मालवा में 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, उज्जैन लोकायुक्त की सफल ट्रैप कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

प्रयागराज, महू-भोपाल, वाराणसी, दाहोद, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनें 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच निरस्त

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment