Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद 100 प्रतिशत शुद्ध : लड्डू प्रसाद 13 तरह के टेस्ट में खरा उतरा

तिरुपति बालाजी  मंदिर में लड्डू  प्रसाद में उपयोग होने वाले घी में मिलावट के  विवाद के बाद उज्जैन स्थित  भगवान महाकाल के दरबार में मिलने वाले प्रसाद की जांच कराई गई। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता में मिलावट नहीं पाई|

उज्जैन |  विश्व प्रसिद्द तिरुपति बालाजी मंदिर में हालही में लड्डू प्रसाद में उपयोग होने वाले घी में गाय की चर्बी का उपयोग होने का मामला सामने आया था जिसके बाद उज्जैन में स्थित विश्व  प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाले  लड्डू का प्रसाद को लेकर भी एक जाँच लेब में करवाई गई थी लड्डू के लिए उपयोग होने वाले घी सहित अन्य सामग्री और लड्डू की गुणवत्ता की जाँच मंदिर समिति के द्वारा करवाई गई थी ,  जिसकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है रिपोर्ट के अनुसार महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद  पूरी तरह शुद्ध है।
दरअसल यहाँ लड्डू प्रसाद की जाँच का कारन सिर्फ और सिर्फ  तिरुपति में उपजे विवाद था जिसके कारन  जांच की गई। लड्डू प्रसाद 13 तरह के टेस्ट में खरा उतरा है। प्रसाद में किसी तरह की मिलावट नहीं पाई गई है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश की अत्याधुनिक लैब में लड्डू प्रसाद की टेस्टिंग की गई। जांच से पता चला है कि लड्डू के लिए इस्तेमाल होने वाले घी और अन्य सामग्री में किसी तरह की मिलावट नहीं है।
लैब में जांच के दौरान बीआर वैल्यू, शुगर, आरएम वैल्यू, टेवरा, एफएफए, फार्मलीन टेस्ट, बाऊडिन टेस्ट, बीआर वैल्यू, पोलेंस्क वैल्यू, स्पोनिफिकेशन वैल्यू, आयोडिन वैल्यू, बेंगाल ग्राम और स्टार्च सिंथेटिक फूड कलर की जांच की गई। फूड एनालिस्ट प्रदीप तिवारी, टेक्निकल मैनेजर सीईएस एनालिटिकल रिसर्च सर्विस नीलम उपाध्याय के अनुसार प्रसाद की टेस्ट रिपोर्ट सभी मानकों पर अप टू द मार्क है। केमिकल एनालिसिस के बाद घी में मिलावट नहीं पाई गई।
तिरुपति मंदिर में प्रसाद विवाद के बाद आस्था से खिलवाड़ का मुद्दा गर्मा गया था। भगवान महाकाल के दरबार में मिलने वाले प्रसाद की जांच कराई गई। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता में मिलावट नहीं पाई गई है। गौरतलब है कि रोजाना हजारों श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं। महाकाल लोक निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। श्रद्धालु महाकाल मंदिर समिति के बनाए लड्डू को प्रसाद के रूप में लेकर जाते हैं।

चने की  दाल पीसकर बनाया जाता है बेसन, सांची दुग्ध संघ  से खरीदते हैं घी

बाबा महाकाल के भोग और भक्तों का प्रसाद लड्डू श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की चिंतामण क्षेत्र स्थित इकाई में तैयार किया जाता है। लड्डू बनाने की पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की देखरेख में की जाती है। लड्डू में शुद्धता बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंध समिति बेसन की बजाए चने की दाल खरीदती है। इस दाल को प्रसाद भवन में ही लगी चक्की में पीसकर बेसन बनाया जाता है, जिसे लड्डू बनाने में उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही लड्डू में रवा, काजू, किसमिस और शक्कर का बूरा भी मिलाया जाता है, जिसे मंदिर समिति जांच के बाद ही खरीदती है। लड्डू में उपयोग होने वाला देसी घी प्रदेश की सांची डेरी से खरीदा जाता है। यह डेयरी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत है।

खास पर्व और अवसर पर मंदिर में बढ़ जाती है लड्डू की खपत

महाकाल के लड्डू यूनिट प्रभारी त्रिपाठी त्रिपाठी के मुताबिक लड्डू भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई के सभी मानकों को पूर्ण कर बनाए जाते हैं। देश में अन्य खाद्य पदार्थों की जांच एजेंसियां भी यहां के लड्डू प्रसाद की जांच कर शुद्धता का प्रमाण दे चुकी हैं। यही वजह है कि देश में सबसे शुद्ध महाकाल का लड्डू प्रसाद माना जाता है और इसीलिए इसकी मांग भी है। इसके शुद्धता की जानकारी आप प्रसाद पैकेट पर दिए बारकोड से भी प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह में तीन दिन और विशेष दिनों यहां 100 क्विंटल लड्डूओं की रोज खपत होती है।

महाकाल मंदिर की लड्डू  प्रसाद की शुद्धता प्राथमिकता

लड्डू प्रसाद में घी मुख्य पदार्थ है, जो कि उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा (सांची) सप्लाई होता है। हमारा मुख्य फोकस और प्राथमिकता प्रसाद की शुद्धता-गुणवत्ता पर है। यह एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित भी है।
– संजय गुप्ता, संभागायुक्त एवं प्रशासक उज्जैन दुग्ध संघ, उज्जैन

Related posts

पुलिस जवान पर हमला करने वाले बदमाश पकडाए: धरपकड़ के दोरान पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस ने चलाई गोली

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दोरान पण्डे पुजारियों ने फुलझड़ी जलाकर मनाई दीपावली

Jansamvad Express Digital

राजा के रूप में निकले बाबा महाकाल, पालकी में सवार होकर दे रहे हैं भक्तों को दर्शन – जनसंवाद एक्सप्रेस पर देखिए LIVE*

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page