Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

मार्ग चौड़ीकरण के बाद दुकानों के बाहर से हटाया जा रहा अस्थाई अतिक्रमण

HEADLINE
  • कोयला फाटक से निजातपुरा तक निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
  • 3 गैरेज संचालकों पर जुर्माना
  • मार्ग चौड़ीकरण के बाद दुकानों के बाहर से हटाया जा रहा अस्थाई अतिक्रमण
  • कंठाल चौराहा और सती गेट तक जारी रहेगी कार्रवाई

उज्जैन। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और मार्ग चौड़ीकरण के बाद सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को निगम की गैंग ने कोयला फाटक से निजातपुरा तक सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए। इस दौरान तीन गैरेज संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 नगर निगम की यह कार्रवाई महापौर मुकेश टटवाल द्वारा मार्ग चौड़ीकरण कार्यों के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में की गई। निगम की टीम ने सड़क पर आवागमन में बाधा बनने वाले अस्थाई अतिक्रमण हटाए और संबंधित गैरेज संचालकों पर जुर्माना लगाया।

कंठाल चौराहा और सती गेट तक जारी रहेगी कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार, कोयला फाटक से निजातपुरा, कंठाल चौराहा और सती गेट तक मार्ग चौड़ीकरण के बाद दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम का उद्देश्य सड़कों पर आवागमन को सुगम बनाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है।

अब देखना होगा कि निगम की यह मुहिम कितनी नियमितता से जारी रहती है और चौड़ीकरण के बाद जिन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की योजना है, वहां दोबारा कब्जे होने से कैसे रोके जाते हैं।

 

Related posts

रतलाम रेल मंडल की ये ट्रेन होगी प्रभावित

Jansamvad Express Digital

20 सदस्य टीम करेगी केरल ब्लास्ट की जाँच ,ब्लास्ट में 3 की मौत

महाकाल मंदिर अग्निकांड : छोटे कर्मचारी निशाने पर , प्रशासक को हटाने की खानापूर्ति

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page