Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

विक्रमोत्सव 2025 :एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम , मुख्यमंत्री डॉ यादव और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश होंगे शामिल

उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण वैचारिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 से 3 मार्च तक पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास अकादमी में होगा। समागम का उद्घाटन शनिवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत करेंगे।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विक्रमादित्य कालीन न्याय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें राजधर्म, न्याय व्यवस्था और दंड विधान का स्वरूप प्रमुख विषय होंगे। साथ ही प्राचीन भारतीय न्याय व्यवस्था के स्रोत और उनका समाज पर प्रभाव भी चर्चा का विषय होगा।

समागम में वर्तमान संविधान के संदर्भ में विक्रमादित्य की न्याय व्यवस्था की प्रासंगिकता पर भी विचार-विमर्श होगा। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अभिभाषक संघ, विक्रम विश्वविद्यालय, विधि महाविद्यालय, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रेस काउंसिल और उज्जैन के विभिन्न संगठन सहयोगी के रूप में शामिल हैं।

Related posts

दुबई के भारत मार्ट पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव:बोले: भारत का विरोध किसी देश से नहीं, आतंकवाद से है

वायनाड में लैंडस्लाइड, 36 लोगों की मौत:4 गांव बहे,सेना का रेस्क्यू जारी : 400 से ज्यादा लोग लापता

भोपाल के बाद अब इंदौर में BRTS को हटाने का काम शुरू : शुक्रवार देर रात निगम की टीम ने चलाया बुलडोजर

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page