Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भोपाल के बाद अब इंदौर में BRTS को हटाने का काम शुरू : शुक्रवार देर रात निगम की टीम ने चलाया बुलडोजर

इंदौर || मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में अब BRTS का उपयोग नहीं होगा ,  प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार भोपाल के बाद अब इंदौर में भी तमाम अटकलों के बाद BRTS को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है ,  शुक्रवार की  रात करीब 11.30 बजे से बीआरटीएस (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को हटाने का काम शुरू हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रात में नगर निगम के 50 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम जीपीओ चौराहे पर जमा हुई। अफसरों के साथ जेसीबी और गैस कटर मशीन के साथ काम शुरू कर दिया गया। पूरा बीआरटीएस हटने तक आईबस इसी लेन में चलेगी।

बॉटल नैक (संकरा रास्ता) होने के कारण निगम अधिकारियों को डिवाइडर-रैलिंग हटाने और मलबा साफ करने की चुनौती बनी हुई है। जोन क्रमांक 11 के जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि मलबा भी हाथों हाथ हटाया जाएगा।

शुक्रवार रात को जीपीओ से शिवाजी वाटिका के बीच का करीब आधा किमी का हिस्सा हटाया जाएगा। इसके बाद जीपीओ से नवलखा की ओर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सुबह तक यहां बेरिकेडिंग कर दी जाएगी। ताकि यातायात में समस्या न आए। डिवाइडर-रैलिंग हटाने का काम फिलहाल नगर निगम ही कर रहा है।

शिवाजी वाटिका से नवलखा चौराहे के बीच तीन बस स्टेशन भी हैं। डिवाइडर और रैलिंग हटाने के बावजूद इन्हें अभी नहीं हटाया जाएगा। यहां से यात्रियों को चढ़ने व उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नगर निगम बेरिकेडिंग भी करेगा।

Related posts

नहीं थम रहा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला 5 जवान हुए शहीद

Jansamvad Express Digital

स्पीकर पद के लिए NDA के साथ INDIA भी कर सकती है दावेदारी , डिप्टी स्पीकर पद की मांग नहीं मानी तो उतारेगी स्पीकर पद का उम्मीदवार

Jansamvad Express Digital

युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रिय अधिवेशन बेंगलुरु में आयोजित , कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment