Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्मराज्यराष्ट्रीय

महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में मिलेगा साउथ इंडियन प्रसाद: इडली, सांभर और चावल होंगे मेन्यू में शामिल, दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय भक्त भी उठा सकेंगे स्वाद

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति मंगलवार से महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क साउथ इंडियन भोजन की शुरुआत करने जा रही है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विशेष रूप से दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी पसंद का भोजन उपलब्ध कराना है, साथ ही मध्य भारत सहित अन्य राज्यों से आने वाले भक्त भी दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

मंदिर समिति के अनुसार अन्न क्षेत्र में प्रारंभिक चरण में इडली, सांभर और चावल प्रसाद के रूप में परोसे जाएंगे। भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या और मांग के अनुसार मेन्यू में अन्य दक्षिण भारतीय व्यंजन भी शामिल किए जा सकते हैं।

मंदिर प्रबंधन का मानना है कि देशभर से बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। उनकी सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। इससे विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी पसंद का सात्विक भोजन उपलब्ध हो सकेगा।

महाकाल मंदिर समिति की इस पहल से अन्न क्षेत्र में भोजन व्यवस्था और अधिक विविधतापूर्ण होगी तथा श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रसाद के रूप में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा।

अब महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में मंगलवार से दक्षिण भारतीय भोजन भी मिलने लगेगा महाकाल मंदिर समिति निःशुल्क अन्नक्षेत्र में मंगलवार से दक्षिण भारतीय पारंपरिक प्रसाद भी मिलने लगेगा।

इसके लिए मंगलवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। देश भर से दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए अब प्रति मंगलवार सांभर, इडली, स्टीम चावल, मौसमी सब्जी, पोंगल और प्रत्येक शुक्रवार पुलिहोरा, पायसम, रसम, मौसमी सब्जी, स्टीम चावल प्रसादी के रूप में खाने को मिल सकेगा।

 

Related posts

जम्मू कश्मीर में विधायको की संख्या रिजल्ट के बाद होगी 95 बहुमत का आंकड़ा होगा 48 : LG को 5 विधायक मनोनीत करने का अधिकार

Jansamvad Express Digital

बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए तेयार हुआ पानी में तैरने वाला घर: कितनी कीमत आती है इसे बनाने में , जाने इस खबर में

टी 20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को हराया, विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment