Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking NewsUncategorizedराष्ट्रीय

Share Market Today: सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा, निफ्टी में 99 अंकों की तेजी

मुंबई। पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में निचले स्तर पर हुई लिवाली से तेजी लौट आई। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 333 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 99 अंकों का उछाल दर्ज किया गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,336.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में और अधिक मजबूती देखने को मिली। एक समय यह 502.04 अंक चढ़कर 74,505.86 अंक के स्तर तक पहुंच गया था।

बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में बाजार में खरीदारी

पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर शेयरों की खरीदारी की। बैंकिंग शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को सहारा दिया और प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

 

 

 

Related posts

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद मामला : उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण 11 दिन के उपवास पर , घी सप्लायर कम्पनी GPS से निकाल रही घी लेकर जाने वाली गाडियों की लोकेशन

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज उज्जैन आगमन : स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड अब होंगे ऑनलाइन : पुलिस चेकिंग में मोबाइल पर ऑनलाइन दिखा सकेंगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page