Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedराष्ट्रीय

Share Market Today: सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा, निफ्टी में 99 अंकों की तेजी

मुंबई। पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में निचले स्तर पर हुई लिवाली से तेजी लौट आई। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 333 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 99 अंकों का उछाल दर्ज किया गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,336.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में और अधिक मजबूती देखने को मिली। एक समय यह 502.04 अंक चढ़कर 74,505.86 अंक के स्तर तक पहुंच गया था।

बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में बाजार में खरीदारी

पिछले कारोबारी सत्र की गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर शेयरों की खरीदारी की। बैंकिंग शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को सहारा दिया और प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

 

 

 

Related posts

भोपाल में VIP पर अटैक और ड्रोन हमले को किया निष्क्रिय NSG कमांडो ने दिखाया पावर शो

Jansamvad Express Digital

छठे चरण में 58 सीट के लिए वोटिंग 25 मई को , दिल्ली की सभी सीट पर कल वोटिंग

राहुल गाँधी के बयान RSS वालो की हो रही भर्ती मामले पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की पोस्ट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment