Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

`नलखेड़ा में बड़ा हादसा: बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 7 ओडिशा के निवासी`

आगर मालवा/नलखेड़ा।* मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मां बगलामुखी मंदिर के समीप बरसाती नाले के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बह गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मृतकों में 7 लोग ओडिशा के रहने वाले थे, जबकि कार का चालक मध्यप्रदेश का निवासी था। सभी श्रद्धालुओं ने कार उज्जैन से किराए पर ली थी और मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा आए थे। दर्शन के बाद लौटते समय यह हादसा हुआ।

रात की बारिश बनी काल

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात जिले में तेज बारिश हुई थी, जिसके कारण बरसाती नाले में पानी का स्तर और बहाव अचानक बढ़ गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने पानी के बीच से कार निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव में कार बह गई।

प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसाती नाले पर पुलिया नहीं होने से हर साल हादसे होते हैं।

मौके पर आगर मालवा कलेक्टर शेर सिंह मीणा, एसपी दिलीप कुमार सोनी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Related posts

इंदौर और उज्जैन में ट्रेफिक जाम का कारण बनते जा रहे बढ़ते ई रिक्शा , उज्जैन इंदौर ई रिक्शा चलन पर प्रशासन की नजर

*ग्राम बगड़ राजपूत से पैदल कांवड़ियों का दल हुआ रवाना, डीजे और फूलों से किया गया स्वागत

सोनकच्छ विधायक वर्मा के साथ भौरासा नगर का प्रतिनिधिमंडल मिला देवास जिला कलेक्टर से

Leave a Comment