Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महायुती घोषणा पत्र के वादों को 100 दिन में करेगी पूरा : विजन 2029 जारी

पुणे ||  महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गठबंधन सहयोगी पार्टी के नेताओं की मोजुदगी में महायुती का घोषणा पत्र जारी कर दिया है | इस दोरान  महायुति गठबंधन के घोषणा पत्र के 10 प्रमुख वादों का ऐलान किया। मंगलवार को कोल्हापुर में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि विजन महाराष्ट्र 2029 के लिए सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर इन वादों को पूरा किया जाएगा।

 

शिंदे ने कहा कि महायुति का पूरा घोषणा पत्र आने वाले दिनों में सार्वजनिक किया जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग है और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा।

प्रमुख वादों में लाड़ली बहन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 करना, बिजली बिलों में 30% तक की कमी, वृद्धावस्था पेंशन की राशि 1500 से 2100 रुपए करना, हर महीने 25 लाख नौकरियां देने का वादा शामिल है।

Related posts

मुंबई में आज से I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक , LOGO और संयोजक पर हो सकती है चर्चा

दो दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर जाएँगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page