Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

अमेरिका में किसके सर होगा राष्ट्रपति का ताज आज होगा फैसला : कमला और ट्रंप में फाईट

पुरे विश्व भर की नजर इस समय  अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामो पर बनी हुई है , अमेरिका  में वोटिंग खत्म होते ही नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक आधे से ज्यादा  राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें  कही पर रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और कही पर डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है।

अभी तक हुई वोटिंग में कोई बड़़ा उलटफेर नहीं हुआ है। डेमोक्रेट्स के वफादार ब्लू स्टेट ने कमला को जीत दिलाई है। जबकि, रिपब्लिकन पार्टी के वफादार रेड स्टेट से डोनाल्ड ट्रम्प जीत रहे हैं। जब तक 7 स्विंग स्टेट का नतीजा नहीं आएगा तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती।

स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं। ये किसी भी तरफ जा सकते हैं। इन राज्यों में 93 सीटें हैं। NYT के मुताबिक 7 में से 5 राज्यों में डोनाल्ड ट्रम्प लीड कर रहे हैं।

अमेरिका के 50 राज्यों में 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटों के लिए वोटिंग मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 4 बजे शुरू हुई जो आज सुबह करीब 9:30 तक चली। राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के भी चुनाव हुए हैं। इनमें भी ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को बढ़त मिली हुई है।

इस चुनाव में अगर ट्रम्प जीतते हैं तो 4 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं, अगर कमला हैरिस जीततीं हैं तो वे पहली महिला राष्ट्रपति बन इतिहास रच देंगी। वे फिलहाल अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं।

Related posts

झारखण्ड प्रथम चरण सहित देश के दस राज्यों की 31 सीट पर वोटिंग जारी

Jansamvad Express Digital

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, ‘अपराध, अपराधी और जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति’; योगी और अखिलेश पर मायावती का हमला

Jansamvad Express Digital

विदिशा में उत्साह के साथ संपन्न हुई बेतवा मैराथन–2026

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment