Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअयोध्याउत्तर प्रदेशधर्मराज्यराष्ट्रीय

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट आज नियुक्त करेगा पहला पूर्णकालिक CEO? 5,585 आवेदनों में 3 नाम शॉर्टलिस्ट

  1. राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक: पहली बार पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति पर फैसला आज, 5,585 आवेदनों में से 3 नाम शॉर्टलिस्ट

अयोध्या। अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक जारी है। बैठक में राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर फैसला होने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से चयन प्रक्रिया के बाद तीन उम्मीदवारों को अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। ट्रस्ट की बैठक में इन तीनों में से किसी एक उम्मीदवार को राम मंदिर का पूर्णकालिक CEO नियुक्त किए जाने पर निर्णय लिया जा सकता है।

ट्रस्ट के रिक्त पदों पर भी हो सकती है चर्चा

बैठक में CEO की नियुक्ति के अलावा ट्रस्ट में रिक्त पड़े पदों को भरने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि सहित अन्य सदस्य मौजूद हैं।

राम मंदिर के निर्माण के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कार्यों और संचालन को अधिक व्यवस्थित करने के लिहाज से पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

Related posts

मेडिकल कंडीशन के आधार पर आप ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत को 7 दिन और बढ़ाने की मांग की

Ujjain: वार्ड 19 में भागीरथपुरा जैसे हालात, गंदे-बदबूदार पानी पर अधिकारी मौन?

Jansamvad Express Digital

Share Market Today: सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा, निफ्टी में 99 अंकों की तेजी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment