Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर यादव समाज के चल समारोह का निगम मंच से भव्य स्वागत, महापौर ने की बाल गोपाल की आरती

उज्जैन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को यादव समाज द्वारा फ्रीगंज स्थित छोटा गोपाल मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया।

चल समारोह का नगर निगम द्वारा ग्रांड होटल पर बनाए गए विशेष मंच से भव्य स्वागत किया गया। महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने पुष्पवर्षा कर चल समारोह का आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने पालकी में विराजित बाल गोपाल का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और शहरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे मार्ग में जन्माष्टमी के उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

गणमान्यजन रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नारायण यादव, अभय यादव, वैभव यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीना चौहान, एमआईसी सदस्य कैलाश प्रजापत, जितेंद्र कुवाल, दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, पार्षद गजेंद्र हिरवे, हेमंत गहलोत, नीलम राजा कालरा, आभा कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल बाघेला, गौरव सेंगर, गोपाल अग्रवाल, घनश्याम गौड़, बालकृष्ण पटेल, गोपाल बलवानी, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश यादव, नगर कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, राकेश पंडिया सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

उज्जैन को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में सुपर स्वच्छता लीग का प्रथम पुरस्कार

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

युग निर्माण कोचिंग का छात्र सर्वेश निकला फर्जी अधिकारी : जयपुर NCB की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार : फर्जी सिल फर्जी दस्तावेज मिले

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment