Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैन संभागमध्यप्रदेशरतलामराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शराबी शिक्षक ने छात्रा की काटी चोटी:कलेक्टर ने दिए प्रकरण दर्ज के आदेश

रतलाम में एक टीचर ने कैंची से छात्रा की चोटी काट दी। वह नशे में स्कूल पहुंचा था। इस दौरान छात्रा रोते हुए खड़ी रही। स्कूल में शोर सुनकर पास ही मौजूद शख्स वहां पहुंचा और इस पर आपत्ति जताई। टीचर ने जवाब में कहा -जो करना है कर लेना।

मामला रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 में बुधवार का है। शख्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह गुरुवार को सामने आया है। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी सहायक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

कलेक्टर राजेश बाथम ने कहा, ‘शिक्षक का आचरण मर्यादाहीन और पद की गरिमा के खिलाफ है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।’

Related posts

पश्चिम रेलवे ने शुरू की अजमेर रतलाम विंटर ट्रेन : अजमेर से बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शुरू

Jansamvad Express Digital

शिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में भक्तो की भीड़ : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे सपत्नी दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

‘दु:ख होता है… … ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं’, चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला

Leave a Comment