Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कलेक्टर  रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रावण-भादौ सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

  • 03 अगस्त से शुरू होगी पहली सवारी, 07 सितम्बर को निकलेगी शाही सवारी
  • भस्म आरती का समय भी बदला, दर्शन व सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं

उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में प्रतिवर्ष निकलने वाली *भगवान श्री महाकाल की सवारियों* की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित ग्रीन रूम के पीछे सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता *श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने की।

बैठक में तय किया गया कि श्रावण मास में 4 सवारियां और भादौ मास में 2 सवारियां निकाली जाएंगी। श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन मिलें, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

भस्म आरती का समय

*30 जुलाई से 07 सितम्बर 2026 तक*
– प्रतिदिन पट खुलने का समय: *प्रातः 03.00 बजे*
– प्रत्येक सोमवार: *प्रातः 02.30 बजे*
– भस्म आरती: रोजाना *3 से 5 बजे*, सोमवार को *2.30 से 4.30 बजे*
*08 सितम्बर से समय पूर्ववत* रहेगा।

दर्शन व्यवस्था

अन्य प्रमुख व्यवस्थाएं

– *जूता स्टैंड*: त्रिवेणी संग्रहालय, महालोक प्लाजा, विक्रम टीला, द्वार 01, हरसिद्धि, मानसरोवर भवन, नीलकंठ द्वार
– *पार्किंग*: अन्नक्षेत्र के पास, मेघदूत वन, नीलकंठ, चारधाम, कर्कराज, कार्तिक मेला ग्राउंड
– *कावड़ यात्री*: मंगलवार से शुक्रवार तक द्वार 01 व हरसिद्धि मार्ग से प्रवेश। शनि, रवि, सोमवार को अनुमति नहीं।
– *सुरक्षा*: CCTV, PA सिस्टम, बैरिकेटिंग, 15 स्थानों पर मेडिकल टीम, 24×7 एंबुलेंस, कार्यपालक दंडाधिकारी की ड्यूटी

 

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

– तृतीय सवारी और नागपंचमी एक दिन होने पर अलग से व्यवस्था बैठक होगी
– सभी सवारियों में जनजातीय सांस्कृतिक दल की प्रस्तुतियां
– प्रत्येक सवारी में थीम आधारित झांकियां, साथ में 5 LED रथ
– कार्तिक मण्डप की पहली 3 पंक्तियों से चलित आरती दर्शन
– सफाई, विद्युत, बैरिकेडिंग और दिशा सूचक-PA सिस्टम की पुख्ता व्यवस्था
– श्रावण महोत्सव व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

बैठक में *SP श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, ADM श्री अतेंद्र सिंह, UDA CEO श्री संदीप सोनी, जिला पंचायत CEO श्री श्रेयांश कुमट* सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

रील का नशा ऐसा की रेलवे ट्रेक पर दौड़ा दी थार : पुलिस को देख रिवर्स गाडी लेकर भागा युवक

Jansamvad Express Digital

विक्रम विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर पर ABVP का गंभीर आरोप , कुलपति बोले मामले में जाँच के लिए कमेटी बनाई जाँच के बाद होगी कार्रवाही

Jansamvad Express Digital

भोपाल इंडस्ट्री एरिया में फर्नीचर फेक्ट्री की आड़ में चल रहा था ड्रग कारोबार: 1800 करोड़ का माल जप्त

Leave a Comment