Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधराष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने सरेआम पत्नी को मारी गोली, शव सड़क पर फेंक हुआ फरार 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पूर्वी जिले से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ दिल्ली पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) में तैनात कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी।  

तड़के 3 बजे वारदात को दिया अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार तड़के करीब 3:00 बजे कल्याणपुरी स्थित एलबीएस (LBS) अस्पताल के पास हुई। मनीष और प्रियंका की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी और वे पूर्वी विनोद नगर इलाके में रहते थे। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार तड़के दोनों घर से निकले, जहाँ रास्ते में फिर से उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई। 

CCTV में कैद हुई वारदात

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनीष ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और प्रियंका की छाती में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के लहूलुहान शव को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हो गई है।
  

आरोपी की तलाश में जुटी टीमें

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कॉन्स्टेबल मनीष भाटी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Related posts

विक्रमोत्‍सव 2023 : कालिदास अकादमी परिसर में 1 से 3 मार्च तक होगी भजन प्रतियोगिता,भजनामृत उत्सव आज से, 40 से अधिक भजन मंडलियों ने कराया पंजीयन

Jansamvad Express Digital

गर्मी में बुजुर्ग का टशन ,रेल के इन्तजार में खड़े बुजुर्ग ने लगाए ठुमके

मालिक से प्यार हो तो ऐसा! 250 KM का सफर तय कर मालिक के पास पहुंचा कुत्ता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment