Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

MP Anganwadi Bharti: 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति, पूरी भर्ती ऑनलाइन

HEADLINE
  • मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का नया रिकॉर्ड
  • 22 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति
  • डिजिटल प्रक्रिया से बदली भर्ती व्यवस्था
  • विज्ञापन से नियुक्ति तक सब कुछ ऑनलाइन
  • ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश
  • 26,819 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

भोपाल। मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव किया गया है। अब भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आवेदन से लेकर चयन और नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इस व्यवस्था के जरिए अब तक 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। दावा है कि आंगनवाड़ी भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त संदीप जी.आर. के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विशेष चयन पोर्टल तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 नवंबर 2024 को इस पोर्टल का शुभारंभ किया था। इसके बाद 23 मई 2025 को नवीन नियुक्ति निर्देश और 3 जून 2025 को ऑनलाइन भर्ती संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

तीन चरणों में 26,819 पदों पर भर्ती

प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कुल 26,819 पदों पर तीन चरणों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।

इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4,381 और सहायिकाओं के 22,438 पद शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, अब तक 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष पदों के लिए प्रक्रिया जारी है।

घर बैठे कर सकेंगी आवेदन, दो महीने में पूरी होगी प्रक्रिया

नई व्यवस्था के तहत महिला अभ्यर्थी मोबाइल, कंप्यूटर या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकती हैं। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन का विकल्प भी दिया गया है।

खास बात यह है कि अभ्यर्थी मेरिट सूची, चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण और नियुक्ति की स्थिति ऑनलाइन देख सकती हैं। विभाग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया लगभग दो महीने में संपन्न करने का प्रावधान किया है।

दस्तावेजों में हेरफेर और चयन में देरी पर लगेगी रोक

पहले आंगनवाड़ी भर्ती ऑफलाइन तरीके से होती थी। इस दौरान आवेदन नहीं मिलने, दस्तावेजों में बदलाव और चयन समितियों की बैठकों में देरी जैसी शिकायतें सामने आती थीं। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से दस्तावेजों और अंकों में हेरफेर की आशंकाओं को कम करने में मदद मिली है। साथ ही चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ी है।

रिक्त पद होने से पहले ही शुरू हो सकेगी भर्ती

इस डिजिटल व्यवस्था की एक और खासियत यह है कि आगामी छह महीने में खाली होने वाले संभावित पदों के लिए भी पहले से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इससे आंगनवाड़ी केंद्रों में लंबे समय तक पद खाली रहने की समस्या कम होगी।

इसका सीधा लाभ बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा सेवाओं में मिल सकता है। विभाग का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आंगनवाड़ी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।

आधिकारिक पोर्टल: https://chayan.mponline.gov.in/

आवेदन शुल्क: 100 रुपये + जीएसटी।

 

 

 

Related posts

प्रयागराज, महू-भोपाल, वाराणसी, दाहोद, छिंदवाड़ा एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनें 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच निरस्त

Jansamvad Express Digital

खिलाडियों को सम्मान मिलता है हमारे सहित सभी नेता बधाई देते है उनका सम्मान करते है आज सब कहा है -प्रियंका गाँधी

तीन दिन के गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : 17 सितम्बर को ओड़िसा जाएँगे मोदी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page