Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

तीन दिन के गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : 17 सितम्बर को ओड़िसा जाएँगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पहले वे गांधीनगर में वावोल में शालिन-2 सोसायटी के बंगला नंबर 53 पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बात की।

इसके बाद सुबह 10:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर समिट और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर में 1:45 बजे अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (GIFT) तक मेट्रो की सवारी करेंगे।

इसके बाद अहमदाबाद में दोपहर 3.30 बजे 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। इसमें गांधीनगर मेट्रो ट्रेन सर्विस के सेकंड फेज का उद्घाटन भी शामिल है।

गांधीनगर के वावोल इलाके में 100 अपार्टमेंट और 25 बंगले हैं। पीएम सूर्य घर योजना से यहां के 89 परिवार लाभान्वित हुए हैं। वहीं, यहां की शालीन-2 सोसायटी में कुल 65 बंगले हैं, जिनमें से 22 घरों में सोलर पैनल लगे हैं। प्रधानमंत्री बंगला नंबर-53 में जाएंगे, जहां की छत पर लगे सोलर पैनल का अवलोकन करेंगे।

17 सितंबर को मोदी अपने जन्मदिवस वाले दिन ओडिशा जाएंगे

प्रधानमंत्री 17 सितंबर की सुबह करीब 9.00 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगा। इस दिन प्रधनमंत्री का जन्मदिवस भी है और वह यहाँ पर  भुवनेश्वर में 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Related posts

AAP Leadar Manish Sisodia Arrest Live: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोर्ट में पेश किए गए; CBI ने मांगी पांच दिन की रिमांड; आप का विरोध जारी

jansamvadexpress

पैसो की खातिर 29 साल की उम्र में बूढ़े से हुआ प्यार:5 साल रही लीव इन में

jansamvadexpress

महाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रधालुओ से भरी बस की ट्रक से भिडंत एक की मौत

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token