Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यशाजापुर

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए राहुल गाँधी , कालापीपल में हुई आमसभा

शाजापुर| मध्यप्रदेश के शाजापुर में आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुची , यहाँ कालापीपल विधानसभा में एक आमसभा का भी आयोजन किया गया , आम सभा को संबोधित करने के लिए  कांग्रेस के राष्ट्रिय नेता राहुल गाँधी, मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुचे |

कांग्रेस ने इस सभा के माध्यम से शाजापुर और आसपास के जिलो की विधानसभा में अपने शक्ति प्रदर्शन को दिखाने का काम किया |

राहुल गाँधी ने किया जनता को संबोधित , मोदी सरकार को लिया आधे हाथो  

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आमसभा को संबोधित करते हुए  कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी OBC की सरकार नहीं चलाते। वे दलितों-आदिवासियों के लिए भी काम नहीं करते हैं। उनका काम तो ध्यान इधर-उधर करने का है, नफरत और हिंसा फैलाने का है। यह काम उन्हें RSS ने सौंपा है।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान को 90 अफसर (कैबिनेट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी ऑफ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) चलाते हैं। ये निर्णय लेते हैं कि पैसा कहां जाएगा, लेकिन इनमें 3 अफसर ही OBC हैं। हिंदुस्तान के पूरे बजट में 5% की भागीदारी ही OBC अफसरों की है। जबकि OBC की आबादी हिंदुस्तान में 50% है।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘देश के सामने एक ही मुद्दा है- जातीय जनगणना। OBC कितने हैं? उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए? जब जातीय जनगणना का सवाल उठाता हूं तो BJP के लोग कांपने लग जाते हैं। नरेंद्र मोदी भागने लग जाते हैं। अमित शाह हिंदू-मुस्लिम करेंगे। कांग्रेस सरकार आने पर जातीय जनगणना का काम हम करके दिखाएंगे।’

राहुल बोले, MP में 370 किलोमीटर हमारी भारत जोड़ो यात्रा रही। लोगों ने मुझे बताया कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। महाकाल कॉरिडोर में BJP ने पैसा चोरी किया। हमने MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में किसानों की कर्ज माफी के वादे किए। यहां कमलनाथ कर्ज माफ करवा रहे थे, लेकिन धोखा देकर BJP वालों ने सरकार को चोरी कर लिया।’

दिग्विजय सिंह ने नही दिया भाषण

कांग्रेस की आमसभा में राहुल गाँधी के पहुचने के बाद मुख्य वक्ताओ को भाषण देने का अवसर मिला लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंच पर जनता को संबोधित करने के लिए नही उठे , उन्हें जब बुलाया गया तो उन्होंने का की कार्यकर्त्ता राहुल जी को सुनने आये है और  राहुल जी उनकी बात को जनता तक रख देंगे |

Related posts

इधर तबादला उधर हिरासत ….डीपीएफ गबन मामले में उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाही जेल अधीक्षक के तबादले के साथ ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

रायबरेली के सांसद बने रहेंगे राहुल , वायनाड में होगा उपचुनाव

NCR में हुई बारिश , हल्की धुंध छटी ,एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हुआ

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment