Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsपटनाबिहारराष्ट्रीय

बेगूसराय में गोलीबारी, 17 वर्षीय किशोर की मौत, दोस्त गंभीर घायल

HEADLINE
बेगूसराय में सरेराह ताबड़तोड़ गोलीबारी
17 साल के किशोर की मौत
दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैला दी। इस घटना में 17 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ गोपाल के रूप में हुई है। वहीं, उसका दोस्त सतीश कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलीबारी की। फायरिंग में आदित्य और सतीश को गोलियां लगीं। घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 17 वर्षीय आदित्य की मौत हो गई।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। हमलावर कौन थे और उन्होंने किस कारण वारदात को अंजाम दिया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Related posts

शिलांग: अमित शाह आज करेंगे उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता; ‘विजन-2047’ पर होगी चर्चा 

दिल्ली इंटरनेट बंदी पर केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से माफी, 45 मेट्रो स्टेशन भी हुए थे प्रभावित

Jansamvad Express Digital

Rahul Gandhi की प्रयागराज यात्रा से पहले ‘पोस्टर वार’ से गरमाई सियासत, SRN अस्पताल का नाम बदलने की उठी मांग

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page