Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

सीरिज का दूसरा मेच भारत ने जीता : 07 विकेट से न्यूजीलेंड को हराया

रायपुर ||  भारत ने न्यूजीलैंड पर इस सीरीज की लगातार दूसरी जीत हासिल की। शुक्रवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलेंड  को 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने 209 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 बॉल पर नाबाद 82 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि ईशान किशन ने 32 बॉल पर 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

Related posts

श्री महाकालेश्वर मंदिर में हैदराबाद के भक्त द्वारा चांदी का मुकुट दान में प्राप्त

Jansamvad Express Digital

वोट प्रतिशत बढाने के लिए ट्रांसजेंडर आज करेंगे अपील

बड़ी खबर: देर रात रिहाई के बाद जीतू और नाना पटवारी की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले– “विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग”

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment