Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- MP में बनेगी कांग्रेस सरकार

HEADLINE
  • रतनपुरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • सरकार पर बोला हमला
  • मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • बिजली, पानी और खाद की समस्या को लेकर सरकार को घेरा
  • दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा को बताया निजी यात्रा

बड़ौद/आगर-मालवा। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आगर-मालवा जिले के ग्राम रतनपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सुसनेर विधायक भैरोंसिंह परिहार (बापू) के पुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सिंघार ने दिवंगत गजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उमंग सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सिंघार ने कहा कि प्रदेश में आम जनता और किसान बिजली, पानी तथा खाद जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ आम जनता महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की परेशानियों से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री जनता के पैसे से मौज कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्रकरणों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सिंघार ने दावा किया कि प्रदेश में 62 लाख से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की आवाज उठाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

दिग्विजय सिंह की यात्रा पर क्या बोले सिंघार?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि यह उनकी निजी यात्रा है। हम उनकी यात्रा का सम्मान करते हैं।

रतनपुरा में उमंग सिंघार की इस राजनीतिक टिप्पणी के बाद प्रदेश की सियासत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकार की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

 

 

Related posts

22 जनवरी को महाकाल मंदिर से अयोध्या जाएँगे 5 लाख लड्डू

Jansamvad Express Digital

पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए रोपे पौधे.

केमिकल फेक्ट्री में काम करना रोजगार नहीं : कर्मचारियों के लिए है मौत का सौदा , नागदा केमिकल फेक्ट्री से कई लोग प्रभावित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page