Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

महाकाल सवारी 2026: 16 नवंबर से शुरू होगा नगर भ्रमण, 7 दिसंबर को राजसी सवारी

HEADLINE
  • बाबा महाकाल फिर निकलेंगे नगर भ्रमण पर
  • 16 नवंबर से शुरू होंगी कार्तिक-अगहन माह की सवारियां
  • 07 दिसंबर को निकलेगी राजसी सवारी
  • 22 नवंबर की रात होगा हरिहर मिलन
  • दो दिन लगातार श्रद्धालुओं को मिलेंगे बाबा के दर्शन

उज्जैन। बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक बार फिर आस्था और उत्साह का अवसर आने वाला है। कार्तिक और अगहन माह में भगवान महाकाल की परंपरागत नगर सवारियां निकाली जाएंगी। 16 नवंबर से सवारियों का सिलसिला शुरू होगा। बाबा महाकाल रजत पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे।

इस बार कार्तिक-अगहन माह में कुल पांच प्रमुख सवारियां आयोजित होंगी। इनमें हरिहर मिलन और राजसी सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

16 नवंबर से शुरू होगा सवारियों का क्रम

भगवान महाकाल की पहली सवारी सोमवार 16 नवंबर को निकलेगी। इसके बाद दूसरी सवारी 23 नवंबर, तीसरी सवारी 30 नवंबर और चौथी राजसी सवारी 07 दिसंबर को निकाली जाएगी। परंपरा के अनुसार सवारी में भगवान महाकाल अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे।

22 नवंबर की रात होगा हरिहर मिलन

इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष संयोग रहेगा। 22 नवंबर रविवार की रात 11 बजे हरिहर मिलन सवारी निकलेगी। इस दौरान भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में दर्शन देंगे। हरिहर मिलन में भगवान शिव और भगवान विष्णु के मिलन की परंपरा का निर्वहन किया जाता है।

खास बात यह है कि हरिहर मिलन के अगले ही दिन 23 नवंबर को भगवान महाकाल की कार्तिक माह की दूसरी सवारी निकलेगी। इस तरह श्रद्धालुओं को लगातार दो दिन धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और बाबा के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

सवारी को लेकर मंदिर समिति ने तेज की तैयारियां

लगातार दो दिन सवारी और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सवारी मार्ग पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, प्रचार वाहन, चिकित्सा दल, रजत ढोल और महाकाल ध्वज की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

प्रशासन का प्रयास है कि सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और दर्शन व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से सवारी मार्ग पर अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

 

 

Related posts

श्रीलंका ने कनाडा पर साधा जिशाना कहा कनाडा आतंकियों को पनाह दे रहा

Jansamvad Express Digital

आजादी के बाद पहली बार जूना नागदा में पहुंचेगा पाईप लाईन से पानी

नगर भोज में उमड़ा जन सैलाब ,श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर में हुआ भव्य नगर भोज का आयोजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page