Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराष्ट्रीय

कुलगाम में CRPF पर आतंकी हमला! 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी।

HEADLINE
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला
  • फायरिंग में 3 जवान घायल
  • इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू
BREAKING NEWS 11 नवंबर 2026

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई थी, जबकि समाचार एजेंसी PTI के हवाले से प्रकाशित ताजा रिपोर्टों में तीन CRPF जवानों के घायल होने की जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुलगाम के अखरान इलाके में CRPF के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

हमलावरों की तलाश में अभियान

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान और उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी में बाइक सवार हमलावरों द्वारा फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घायलों की स्थिति पर नजर

हमले में घायल जवानों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

 

 

Related posts

प्राणी संग्रहालय के स्नैक पार्क और बर्ड पार्क को देख कर की प्रसन्नता व्यक्त

टी 20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को हराया, विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Jansamvad Express Digital

आदि शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर एकात्म व्याख्यानमाला का आयोजन

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page