Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsदिल्लीदिल्ली -NCRराज्यराष्ट्रीय

एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी

HEADLINE
  • एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी
  • टॉयलेट में मिला नोट
  • यात्रियों में मचा हड़कंप
BREAKING NEWS 11 नवंबर 2026

कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक करने की धमकी वाला नोट मिला। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके वॉशरूम में एक धमकी भरा संदेश मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट को सुबह 10:20 बजे कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना होना था। उड़ान से ठीक पहले विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक कर लिया जाएगा। इस सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई।

सभी यात्रियों को विमान से उतारा

धमकी की जानकारी मिलते ही विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। विमान की पूरी तरह तलाशी लेकर सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

धमकी देने वाले की तलाश

कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक विक्रम सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धमकी भरा नोट मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान के अंदर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है।

फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

 

 

Related posts

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में घने कोहरे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jansamvad Express Digital

किसानो ने सेना की तरह की तेयारी , आज दिल्ली की और करेंगे कुच

Jansamvad Express Digital

हमीरपुर में मानसून से 332 करोड़ का नुकसान, उपायुक्त ने की राहत में सहयोग की अपील

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page