Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

किसानो ने सेना की तरह की तेयारी , आज दिल्ली की और करेंगे कुच

दिल्ली | अपनी मांग को लेकर मोर्चा खोल चुके किसानो का आन्दोलन दिन पर दिन उग्र होता जा रहा है . पुलिस और किसानो की कई बार आमने सामने की झड़प भी हो चुकी है , अब तो किसान भी सेना की तरह लेस होकर मैदान में आ चुके है , आसू गैस के धुए से बचने के लिए किसानो ने अपने मुंह पर मास्क आँखों पर चस्मा लगा लिया है , जबकि पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीकेट को तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर मैदान में उतर गए , मशीनों पर पुलिस की गोली और आसुगेस का असर ना हो इसलिए पोकलेन और जेसीबी को भी मोदिफाय किया हुआ है |

पंजाब के किसान आज (बुधवार) सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। किसानों का मुख्य काफिला पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से रवाना होगा। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसेंगे। यहां से वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली की तरफ जाएंगे।

इससे पहले मंगलवार देर रात पंजाब से शंभू बॉर्डर की तरफ हैवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों और पुलिस में नाकाबंदी पर झड़प हो गई। इसमें शंभू थाना के SHO इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह विर्क और मोहाली के SP जगविंदर सिंह चीमा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए शंभू बार्डर पर घग्गर नदी के ऊपर बने पुल पर सीमेंट के गर्डर और कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की है। इसे तोड़ने के लिए किसान JCB, हाईड्रोलिक क्रेन और बुलेट प्रूफ पोकलेन मशीन भी साथ लाए हैं।

किसान नेताओं की रणनीति के मुताबिक, सुबह 6 बजे ट्रैक्टर लाइन में खड़े कर दिए जाएंगे। शंभू बॉर्डर पर करीब 1200 और खनौरी बॉर्डर पर 800 ट्रैक्टर खड़े हैं। इनकी संख्या बढ़ सकती है।

आंदोलन का आज 9वां दिन है। आठ दिन से जारी किसान आंदोलन में अलग-अलग वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 2 किसान और 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं।

Related posts

टीचर से परेशान होकर इंदौर में SSC की पढाई कर रही छात्रा ने किया सुसाइड

शरीर पर सोना बाँध कर ला रहा था ,भोपाल एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट से लाया गया 49.42 लाख का सोना पकड़ाया

Jansamvad Express Digital

हमीरपुर में मानसून से 332 करोड़ का नुकसान, उपायुक्त ने की राहत में सहयोग की अपील

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment