Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ सिंह, ओम बिरला और 3 राज्यों के CM

HEADLINE
  • शिवराज की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा दिग्गजों का जमावड़ा
  • रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष भी पहुंचे
  • 3 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता हुए शामिल
  • शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को दुलारते नजर आए अतिथि
  • बहू अमानत ने छुए पैर

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में देशभर के दिग्गज नेताओं और गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कार्यक्रम में पहुंचे। नेताओं ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिवराज सिंह चौहान को ढांढस बंधाया।

 

पोती इला को दुलारते नजर आए अतिथि, बहू अमानत ने छुए पैर

कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक आत्मीयता के दृश्य भी चर्चा में रहे। शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को अतिथि दुलारते नजर आए। वहीं उनकी बहू अमानत ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच यह आयोजन शोक, संवेदना और पारिवारिक संस्कारों का अवसर बना।

भोपाल में हुआ आयोजन

त्रयोदशी एवं शांति भोज का आयोजन भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में किया गया। इसमें केंद्र और विभिन्न राज्यों के मंत्री, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। देशभर से पहुंचे नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया।

 

Related posts

राजस्थान में सरपंच चुनाव की जिद में डबल मर्डर! पिता पर बेटे-बहू को बोलेरो से कुचलने का आरोप

Jansamvad Express Digital

माली समाज को साधने कांग्रेस का ट्रम्प कार्ड , राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत करेंगे सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत

झारखण्ड में भाजपा से JMM में शामिल पूर्व विधायक : कई नेता भी छोड़ चुके पार्टी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page