Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उज्जैन देश में नंबर-1, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

HEADLINE
  • स्वच्छता में उज्जैन देश में नंबर-1
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित
  • 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में हासिल किया पहला स्थान
  • नगर निगम मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
  • सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उज्जैन ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि के बाद बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। परिषद हॉल में दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और सफाई मित्रों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

सफाई मित्रों के योगदान को मिला सम्मान

उज्जैन को स्वच्छता में देश में प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का विशेष सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों ने सफाई मित्रों को मिठाई खिलाई और पुष्पमालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक, सफाई मित्र और स्वच्छता कर्मी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। नागरिकों की सहभागिता और सफाई कर्मियों की मेहनत से ही उज्जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है।

निगम मुख्यालय में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर, पार्षद शिवेंद्र तिवारी, पंकज चौधरी, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त संजेश गुप्ता, मनोज मौर्य, सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे, जोनल अधिकारी सुनील जैन, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित रहे।

उज्जैन के लिए यह उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। बाबा महाकाल की नगरी ने एक बार फिर देशभर में अपनी अलग पहचान कायम की है।

 

 

Related posts

राजा के लिए सोनम के भाई ने किया तर्पण और पिंडदान : राजा के परिजन भी रहे मोजूद

वक्फ बील लोकसभा में हुआ पास आज राज्यसभा जाएगा , कांग्रेस , AIMIM आप सपा सहित कई दल के सांसदों ने किया विरोध

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की माताजी का निधन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page