Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वक्फ बील लोकसभा में हुआ पास आज राज्यसभा जाएगा , कांग्रेस , AIMIM आप सपा सहित कई दल के सांसदों ने किया विरोध

नई दिल्ली || वक्फ संसोधन बील आखिर कार लोकसभा में लम्बी बहस के बाद पास हो गया , NDA के सहयोगी दलों ने भी वक्फ बील के पक्ष में वोट करते हुए बील को हरी झंडी दिखा दी , लोकसभा में लम्बी बहस जो करीब 8 घंटे चली जिसके बाद हुई वोटिंग में बील के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े |

सोनिया गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (CPP) की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में जबरन पारित करवाया है। यह विधेयक संविधान पर एक हमला है। यह हमारे समाज को स्थायी रूप से तोड़ने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

सोनिया ने कांग्रेस सांसदों से कहा- मोदी सरकार देश को रसातल में ले जा रही है। वह संविधान को ध्वस्त करना चाहते हैं। संविधान केवल कागजों पर रह जाएगा। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल भी संविधान का एक और उल्लंघन है। हम इसका विरोध करेंगे। कांग्रेस सांसद मोदी सरकार की भारत को निगरानी राज्य में बदलने की मंशा को उजागर करें।

Related posts

टैरिफ किंग डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा धमाका, कहा- जल्द ही दवाओं पर भी लगाएंगे भारी भरकम शुल्क

Jansamvad Express Digital

दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर उज्जैन में संजीवनी क्लिनिक की शुरुवात

दलित महामंडलेश्वर बनाए जाने के फैसले पर उठे सवाल , अखाड़ा परिसर के फैसले पर पुजारी महासंघ अध्यक्ष ने खड़े किये सवाल

Leave a Comment