Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेश

बड़ौद में भव्य चुनरी यात्रा, नौ दुर्गाओं की झांकियों ने मोहा मन

HEADLINE
  • बड़ौद में निकली भव्य चुनरी यात्रा
  • नौ दुर्गाओं की झांकियों ने मोहा मन
  • जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
  • लाल माता मंदिर से अधरशीला माता मंदिर तक निकली यात्रा
  • माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ नगर

पिंटू बैरागी ,संवाददाता

बड़ौद (आगर मालवा), 17 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ौद में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री अधरशीला माता मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में लाल माता मंदिर से अधरशीला माता मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु माता की चुनरी लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे, वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

नौ दुर्गाओं की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

चुनरी यात्रा में कोटा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भारत माता और नौ दुर्गाओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। आकर्षक प्रस्तुतियों और भक्तिमय माहौल ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।

अधरशीला माता मंदिर में चुनरी अर्पित कर की महाआरती

लाल माता मंदिर से प्रारंभ हुई चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डग रोड स्थित अधरशीला माता मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं और श्रद्धालुओं ने माता रानी को चुनरी अर्पित की तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए जयकारे लगाए। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

आयोजन में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। चुनरी यात्रा के दौरान पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा।

 

Related posts

इंडिगो एयर लाइन्स के इंजन में खराबी : आपातकाल लेंडिंग करवाई गई

Jansamvad Express Digital

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भस्म आरती में किए बाबा के दर्शन

Jansamvad Express Digital

कैमूर:PMKSY योजना में रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment