Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में 3 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित, कलेक्टर शिवम वर्मा का आदेश

HEADLINE

  • इंदौर के 3 प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा की एंट्री बंद
  • कलेक्टर ने जारी किया आदेश
  • पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
  • तत्काल प्रभाव से लागू हुआ प्रतिबंध

इंदौर। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर अब ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

प्रशासन के इस फैसले के बाद अब पुराना एबी रोड, एमजी रोड और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा नजर नहीं आएंगे। इन मार्गों पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इन तीन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ई-रिक्शा के आवागमन पर निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाया गया है।

  1. पुराना एबी रोड: निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक।

  2. एमजी रोड: पलासिया चौराहे से मृगनयनी चौराहे तक।

  3. सुपर कॉरिडोर: सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित।

बैठक के बाद लिया गया फैसला

पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन की रिपोर्ट में बताया गया था कि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

इस समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस अधिकारियों, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और ई-रिक्शा पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में यातायात की स्थिति और ई-रिक्शा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद तीन प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।

मोटरयान अधिनियम के तहत जारी हुआ आदेश

कलेक्टर शिवम वर्मा ने केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 और मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 के नियम 215 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर आदेश में आंशिक या पूर्ण संशोधन भी किया जा सकता है।

प्रशासन के इस फैसले से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात कितना सुगम होता है, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

Related posts

भाजपा का गाँव – गाँव चलो घर – घर चलो अभियान

कश्मीर में 3 साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला:कर्नल-मेजर और कश्मीर पुलिस के DSP शहीद, एक जवान लापता; सेना ने 2 दहशतगर्दों को मार गिराया

Jansamvad Express Digital

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची तेल और कार्गो ईंधन की कीमतें

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page