Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो बेटे ने पिता पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

HEADLINE

  • सिंगरौली की निगाही एनसीएल कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात
  • गंभीर हालत में पिता वाराणसी रेफर
  • आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में

सिंगरौली। नशे की लत किस हद तक इंसान को हैवान बना सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से सामने आया है। यहां नशे के लिए पैसे नहीं देने पर 23 वर्षीय बेटे ने अपने ही 56 वर्षीय पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुपये देने से इनकार किया तो चाकू से किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे निगाही एनसीएल परियोजना कॉलोनी की है। एनसीएल की निगाही परियोजना में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत राम (56) अपने आवास क्रमांक एमक्यू-608 में मौजूद थे। इसी दौरान उनका 23 वर्षीय पुत्र करण उर्फ चीका साकेत उनसे रुपये मांगने पहुंचा।

बताया जा रहा है कि करण नशे का आदी है और नशे के लिए पिता से पैसों की मांग कर रहा था। पिता ने जब रुपये देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर बेटे ने चाकू निकाल लिया और पिता पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले में बसंत राम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

एनसीएल सुरक्षा विभाग ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एनसीएल का सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ और टीम मौके पर पहुंची। घायल बसंत राम को तत्काल नेहरू अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

आरोपी बेटा पुलिस हिरासत में

वारदात की सूचना मिलने पर नवानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करण उर्फ चीका साकेत को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद निगाही एनसीएल कॉलोनी में दहशत और चर्चा का माहौल है।

नशे की लत ने फिर खड़े किए परिवार और समाज के सामने सवाल

पिता और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नशे की लत के चलते परिवारों में विवाद, हिंसा और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। सवाल यह है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब प्रभावी कदम उठाएंगे?

Related posts

23वां लॉ कमीशन गठित 3 साल का कार्यकाल, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे अध्यक्ष और सदस्य

Jansamvad Express Digital

राधिका के बंधन में बंधे अनंत अम्बानी : सात फेरे और वरमाला की रश्म हुई

नगर परिषद अध्यक्ष जोशी ने आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page