Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

नगर परिषद अध्यक्ष जोशी ने आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

भौरासा निप्र, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में आए जहां उन्होंने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ करते हुए एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया इसी को लेकर नगर परिषद के भी आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी ,पार्षद सुरेश मालवी ,राहुल मुंदडा, मौसम माली, नगर परिषद कर्मचारी मुबारक खान, अनिल नामदेव ,जय भाटिया, देवनारायण लोधी, किशोर चावडा, आदि उपस्थित थे अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब परिवारों को अच्छा इलाज मिलसके इसके लिए आयुष्मान कार्ड योजना शुरू की गई है इस योजना में 5 लाख तक का इलाज कराने की सुविधा होगी वही नगर परिषद सीएमओ श्रीमती सविता सोनी ने सभी नगर वासियों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की इस दौरान बड़ी संख्या में नगर परिषद कर्मचारी व नगर के नागरिक गण मौजूद रहे|

Related posts

सीमा पर शांति पूर्व शर्त: जयशंकर ने वांग यी से कहा, भारत-चीन संबंध सम्मान पर आधारित हों

जेल गबन की आरोपी पूर्व जेल अधीक्षक उषाराज के बंगले से जप्त की सर्विस रिवाल्वर और दस्तावेज

इंदौर पहुचे मोदी , झाबुआ से लोकसभा चुनाव का करेंगे आगाज

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment