Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

राधिका के बंधन में बंधे अनंत अम्बानी : सात फेरे और वरमाला की रश्म हुई

मुंबई :  एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शुक्रवार रात जियो वर्ल्ड सेंटर में वरमाला के बाद लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म की गई।

शुक्रवार शाम 4:30 बजे बारात एंटीलिया से रवाना होकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची थी। शादी के वेन्यू पर पहुंचने के बाद प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब्स ने खूब डांस किया। साथ ही सेरेमनी में श्रेया घोषाल, सोनू निगम , शान समेत कई आर्टिस्ट ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी।

पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, पूर्व सीएम बिहार लालू प्रसाद यादव ,पूर्व सीएम  दिग्विजय सिंह  और बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत देश-विदेश के 2 हजार से ज्यादा सेलिब्रिटीज और नेताओं ने शादी में शिरकत की थी।

तीन दिनी कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ‘शुभ आशीर्वाद’ कार्यक्रम में खास मेहमानों का डिनर होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं रविवार को ‘मंगल उत्सव’ में रिसेप्शन होगा।

सजावट की थीम ‘एन ओड टू वाराणसी’ रखी गई है, जो काशी की परंपरा, संस्कृति, कला-शिल्प को समर्पित है।

 

Related posts

प्राणी संग्रहालय के स्नैक पार्क और बर्ड पार्क को देख कर की प्रसन्नता व्यक्त

चंद्रवशी समाजजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

Jansamvad Express Digital

नेपाल: अंतरिम PM सुशीला कार्की और केपी शर्मा ओली के बीच हुई वार्ता

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page